खुरई: शास महाविद्यालय के बाहर अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने प्रदर्शन किया
Khurai, Sagar | Dec 23, 2024 खुरई के शासकीय महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं के चलते छात्र छात्राओं में रोष व्याप्त है, जिसको लेकर सोमवार की शाम लगभग 4 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दर्जनों छात्रों ने कालेज के गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जल्दी कालेज की व्यवस्थाएं सुधारी जाएं वरना बड़ा आंदोलन होगा।