सिधौली: अटरिया इलाके में झोलाछाप डॉक्टर ने पैसों के विवाद में मरीज और उसके भाई को जमकर पीटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के बगहिया चौराहे के पास पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते झोलाछाप डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर मरीज और उसके भाई को लाठी डंडे से जमकर पीट दिया दबंग झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई से मरीज और उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हुआ था जिनको उपचार के लिए सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया है।