झालरापाटन: सूरजपोल गेट इलाके में काम करते समय एक मजदूर की हुई संदिग्ध मौत
झालरापाटन के सूरजपोल गेट इलाके में काम करते समय एक मजदूर की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर झालरापाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया अस्पताल चौकी पुलिस ने शाम 4:00 बजेबताया कि मजदूर की पहचान बिहार के पूर्व चंपारण जिले के रहने वाले सुरेश शाह के रूप में हुई है परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।