झालरापाटन: मोग्या बे गांव में दामाद ने अपनी सास को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल किया
झालावाड़ के मोग्या बे गांव में दामाद ने अपनी सास को पीट-पीटकर गंभीर घायल कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह 8:00 बजे बताया कि रघुनाथ अपनी पत्नी को लेने ससुराल गांव आया था लेकिन सांस लीलाबाई ने बेटी को भेजने से इनकार कर दिया। इस बात से खफा रघुनाथ ने लीलाबाई पर हमला कर दिया। घटना में उसका एक हाथ फैक्चर हो गया और शरीर पर अन्य गंभीर चोटें आई है।