झालरापाटन: बस स्टैंड पार्क में बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण 29 जनवरी को, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी
झालरापाटन नगरपालिका द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण 29 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे होगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी। नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड़ ने बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने कर कमलों से विशाल आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगी।