झालरापाटन: देव नगर गडारी गांव में 54 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से किया इंकार
झालावाड़ के देव नगर गडारी गांव में बुधवार सुबह 54 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने दोपहर 12:00 बजे बताया कि श्याम मनोहर पुत्र मदन लाल को परिजन उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लेकर आए थे।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे बीमार बताकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया।