झालरापाटन: धतुरिया गांव में जहरीले कीड़े के काटने से विवाहिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ की धतुरिया गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक विवाहिता की हालत बिगड़ गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह 8:00 बजे बताया कि गांव की रहने वाली प्रेम बाई घर की अलमारी में बर्तन जमा रही थी, उसी समय जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।