बीना: कुरवाई रोड स्थित श्मशान घाट का विधायक ने किया निरीक्षण, श्मशान घाट का जल्द होगा निर्माण
Bina, Sagar | Jun 6, 2025 ग्राम पंचायत किरोदा के ग्राम पाली के लोग श्मशान घाट को लेकर बरसों से परेशान थे। क्योंकि कुरवाई रोड पर स्थित श्मशान घाट में टीन शेड की व्यवस्था नहीं थी और लगातार ग्रामीण टीन-शेड निर्माण की मांग कर रहे थे जिसको देखते ही हुए विधायक निर्मला सप्रे ने शुक्रवार को कुरवाई रोड स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण किया। जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा।