बीना: ग्राम हांसुआ में गिरने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jun 6, 2025 47 वर्षीय मुकेश उर्फ रामकृष्ण राजपूत पिता बाबूलाल राजपूत निवासी ग्राम हसुआ जो सुबह छत से उतर रहे थे तभी अचानक चक्कर आ जाने की वजह से जीने से गिर गए। व्यक्ति को परीजन सुबह सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया।