बीना: श्री राम कॉलोनी में भांजी की शादी में गए युवक के साथ हुई मारपीट, सिविल अस्पताल में उपचार जारी
Bina, Sagar | Jun 6, 2025 35 वर्षीय रईस पिता आसाराम निवासी लाखन खेड़ा अपनी भांजी की शादी में श्री राम कॉलोनी आया था। तभी गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:00 बजे कॉलोनी के एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जिसमें पत्थर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रात में ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायल का उपचार जारी है ।