सागर नगर: सांसद प्रतिनिधि द्वारा नाबालिग भाई-बहन से मारपीट, सागर सांसद ने सभी प्रतिनिधियों की नियुक्तियां रद्द कीं
सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने क्षेत्र के सभी सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार इस संबंध में उन्होंने सागर और विदिशा कलेक्टर को पत्र लिखकर सूचना दी है। 2 दिन पहले ही बीना में सांसद प्रतिनिधि संतोष ठाकुर एवं उनके परिजन पर नाबालिग भाई-बहन से मारपीट के आरोप लगे थे।