सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले सूबेदार वार्ड निवासी एक युवक ने अपने ही घर में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अपने पिता के साथ घर में रहता था, घटना के समय पिता अपने काम पर गया था। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया जानकारी मिली थी कि सूबेदार वार्ड निवासी ने फांसी लगा ली है ।