सागर नगर: बहेरिया थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ पर मिला एक युवक का शव, शराब पीने से युवक की हुई मौत
बहेरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मझगुवां में खेत की मेड़ पर एक शव मिला। जिसकी पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव की पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।