हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 किलो 10 ग्राम गांजा और 228 ग्राम चरस बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में हो रही नशा तस्करी को रोकने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दीं जिसमें अलग अलग घाटों से 3 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने नशा तस्कर ओमदत्त, जोगेंद्र और अमन पासवान को NDPS एक्ट में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1 किलो 10 ग्राम गांजा और 228 ग्राम चरस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने गुरुवार शाम 4 बजे ये जानकारी दी