हरिद्वार: राजीव नगर से 1.624 किलोग्राम गांजे के साथ ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने राजीव नगर से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जसविंदर है जो लाल मंदिर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा था। जिसके कब्जे से 1.624 किलो गांजा भी बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।