चंबा सिटी के चमेशनी मोहल्ले में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ चल रहे झगड़े से तंग आकर फंदे से झूल कर जान दे दी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे इस झगड़े के संदर्भ में पुलिस में भी रपट दर्ज है। शनिवार को पेश आया यह पूरा मामला चंबा सिटी का टॉक ऑफ टाऊन रहा।