सरीला: बरहारा गाँव में जहरीले सर्प के काटने से महिला की मौत, खेत में बनी झोपड़ी में आराम कर रही थी महिला
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहारा गांव में स्थित खेत में बनी झोपड़ी में लेट कर आराम कर रही 65 वर्षीय एक महिला को जहरीले सर्प ने काट लिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन में इलाज हेतु सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने महिला राधारानी को मृत घोषित कर दिया।