नवादा: थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के मामले में 8 घंटे के अंदर युवक को किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | May 19, 2026 नवादा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने घटना के 8 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना 15 मई 2026 की रात लगभग 10 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी।