फारबिसगंज: फारबिसगंज के बगीचा चौक पर भाड़े के मकान में रह रहे एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
फारबिसगंज के बगीचा चौक पर भाड़े के मकान में रह रहे युवक की मौत हो गई। जानकारी पाकर फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया की युवक का शव कमरे में पंखा से लटका हुआ था वहीं पुलिस के पहुंचने पर शव बेड पर पड़ा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।