फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में अबैध खनन से खेतिहर जमीन हो रहें हैं बर्बाद, प्रशासन उदासीन.
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में बालू अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बालू माफिया धरती को छलनी कर सफेद सोना निकालने का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं. अधिकारियों की चुप्पी के कारण खनन माफिया पर कोई असर नहीं हो रहा है. बालू माफिया शहर से लेकर गांव तक अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है और अधिकारी मौन धारण कर बैठा है. अबैध खनन से ग्रामीण परेशान हैं.