फारबिसगंज: होली पर्व को लेकर फारबिसगंज में पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया.
फारबिसगंज पुलिस पदाधिकारी द्वारा होली पर्व को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थें. होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव को लेकर फारबिसगंज पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है. इस मौके पर थानाध्यक्ष ने बताया की होली पर्व को लेकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा पूरे थाना क्षेत्र में गस्त तेज है.