फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार, तीन किलो गांजा बरामद.
फारबिसगंज पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया की गिरफ्तार लोगों के पास से तीन किलो गांजा बरामद किया गया है. फारबिसगंज पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. गिरफ्तार लोगों में एक टाप टेन अपराधी भी शामिल हैं. जांच पड़ताल की जा रही है.