हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था, भाजपा सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
#Jansamashya
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। भाजपा सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी चरम पर है, मरीजों से कैथेटर लगाने और ड्रेसिंग करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। वहीं, कंबल देने के लिए 100 रुपये का डिपॉजिट मांगा जा रहा है। #Jansamashya