रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के खराटी जाखीम गांव में मारपीट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जेल भेजने की तैयारी
रफीगंज थाना क्षेत्र के खराटी जाखीम गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार संध्या 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, खराटी जाखीम गांव निवासी प्रिंस कुमार द्वारा दर्ज कराए गए कांड संख्या 125/26 में गांव के ही बिजल ठाकुर को आरोपी बनाया गया था। रविवार को जेल भेजा जाएगा।