सहसवान: मुजरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक ड्राइवर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मुजरिया थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर हालत में पड़ा मिला। मुजरिया थाना पुलिस ने घायल चालक को एम्बुलेंस की मदद से बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जरीफनगर क्षेत्र के गांव समसपुर कूबरी निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।