मुरार: लिव-इन रिलेशनशिप बनी हत्या की वजह: युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Morar, Gwalior | Jul 10, 2026 ग्वालियर में मुरार नदी से मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए सिरोल थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया था। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम 7:00 बजे दी गई।