बारां: कोयला गांव के रानी बड़ौद मोहल्ले में 5 फीट लंबा सांप निकला, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू
Baran, Baran | Jul 7, 2025 कोयला गांव के रानी बड़ौद मौहल्ले में लगभग 5 फीट लंबा सांप निकला ,जिसका सर्प मित्र द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया। मोहल्लावासी गजेंद्र सुमन ने बताया कि यहां तीन-चार दिन से सर्प नजर आ रहा था ।सोमवार को दिन में सांप नजर आने पर सर्प मित्र को सूचना दी गई, जिसके द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया है ।