Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image
image

हमारी आध्यात्मिक शक्ति भारत को विश्वगुरू बनने की ताकत देती है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल बुराईयों से निकलने का रास्ता आध्यात्म में निहित है – विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत धर्म और आध्यात्म है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की पक्षधर है। हमारा देश सारी दुनिया को परिवार मानने वाला देश है। हमारी यही ताकत भारत को विश्व गुरू बनाने के लिये मजबूती देती है। इस आशय के विचार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने व्यक्त किए। उन्होंने संस्कारपूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया। श्री शुक्ल तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। मानस भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने की। कार्यक्रम में जड़ेरूआ धाम के संत श्री हरिदास जी महाराज, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार तथा संस्थान के अध्यक्ष श्री अभय पापरीकर व श्री महेश मुदगल सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वर्तमान में दुनिया के कई राष्ट्रों में अराजकता पराकाष्टा की हद तक पहुँच रही है। ऐसे में पूरी दुनिया को परिवार मानने वाले देश यानि भारत के नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हमें जो आध्यात्मिक धरोहर व संस्कृतिक विरासत में मिली है, उसे न केवल संरक्षित बल्कि और पल्लवित करें। श्री शुक्ल ने कहा युवा पीढ़ी आधुनिकता की ऊँची उड़ान अवश्य उड़े पर एक पाँव जमीन पर रखकर अपने मूल धर्म, आध्यात्म व संस्कृति का संरक्षण भी करे। प्रसन्नता की बात है ग्वालियर के तुलसी मानस प्रतिष्ठान जैसे संस्थान अच्छा काम कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रामचरित मानस आध्यात्मिक ज्ञान का प्रेरणाकुंज है। यदि रामचरित मानस को हम अपने मन में बसा लें तो हमारा कोई भी कदम गलत रास्ते पर नहीं जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केवल शिक्षा प्राप्त करना पर्याप्त नही है, शिक्षा संस्कारवान होना जरूरी है। शिक्षा यदि संस्कारवान होगी तो युवा पीढ़ी भटकेगी नहीं और निश्चय ही हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप साझा प्रयासों से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र यानि विश्व गुरू बनाने में सफल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बुराईयों से निकलने का रास्ता आध्यात्म में निहित है। इसी भाव के साथ हमारे पूर्वजों ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान की स्थापना की थी। खुशी की बात है कि इस संस्था ने अपने 50 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस संस्थान ने विरासत को अक्षुण्ण रखने के लिये सराहनीय प्रयास किए हैं। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस को जन-जन तक पहुँचाने का काम किया है। यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसके अध्ययन से हमारे भीतर विनम्रता, श्रृद्धा व कृतज्ञता स्वत: ही आ जाती है। उन्होंने 50 वर्ष की सफल यात्रा के लिये तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनायें दीं। श्री तोमर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्था सनातन संस्कृतिक को अक्षुण्ण रखने में आगे भी योगदान देता रहेगा। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान में ग्रंथालय के विस्तार के लिये अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा इस अवसर पर की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान पिछले 50 सालों से तुलसीदास जी के व्यक्तित्व व कृतित्व एवं रामचरित मानस को जन-जन तक पहुँचाने का काम कर रहा है। पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान सामाजिक चेतना एवं लोगों में राष्ट्रभाव जागृत करने में महती भूमिका निभा रहा है। साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक जागरण का काम भी संस्थान द्वारा किया जा रहा है। स्वागत उदबोधन तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री अभय पापरीकर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में श्री महेश मुदगल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री रामबाबू कटारे ने किया। #gwalior PRO Gwalior CM Madhya Pradesh

39 views | Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

MORE NEWS

आंधी भी आए तो रुकना नहीं है...
#gwaliorcity

आंधी भी आए तो रुकना नहीं है... #gwaliorcity

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर किया आग्रह

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर एवं प्रदेश के व्यापार, उद्योग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

चेम्बर पदाधिकारियों ने ग्वालियर में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चेम्बर में आमंत्रित किया। साथ ही आग्रह किया कि TMEZ की संभावनाओं एवं निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को उपलब्ध कराने हेतु  चेम्बर में विशेषज्ञों के साथ एक कार्यशाला आयोजित कराई जाए।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना की स्वीकृति शीघ्र प्रदान कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया।

केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चेम्बर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम ग्वालियर अंचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे नए उद्योगों की स्थापना के साथ ₹5,000 करोड़ से अधिक का निवेश तथा 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे।

उन्होंने TMEZ की विस्तृत जानकारी उद्योग एवं व्यापार जगत को उपलब्ध कराने के लिए विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने की जानकारी दी। इसी क्रम में 18 अगस्त को मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में विशेषज्ञों की उपस्थिति में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना, आधुनिक पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस के ग्वालियर में ठहराव के संबंध में भी उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चेम्बर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।
#newsimpact #gwalior

केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर किया आग्रह नई दिल्ली। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर एवं प्रदेश के व्यापार, उद्योग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चेम्बर पदाधिकारियों ने ग्वालियर में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चेम्बर में आमंत्रित किया। साथ ही आग्रह किया कि TMEZ की संभावनाओं एवं निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को उपलब्ध कराने हेतु चेम्बर में विशेषज्ञों के साथ एक कार्यशाला आयोजित कराई जाए। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना की स्वीकृति शीघ्र प्रदान कराने का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस का ग्वालियर में ठहराव सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया। केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चेम्बर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम ग्वालियर अंचल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे नए उद्योगों की स्थापना के साथ ₹5,000 करोड़ से अधिक का निवेश तथा 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने TMEZ की विस्तृत जानकारी उद्योग एवं व्यापार जगत को उपलब्ध कराने के लिए विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने की जानकारी दी। इसी क्रम में 18 अगस्त को मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में विशेषज्ञों की उपस्थिति में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में जीएसटी कमिश्नरेट की स्थापना, आधुनिक पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना तथा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस के ग्वालियर में ठहराव के संबंध में भी उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेम्बर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। #newsimpact #gwalior

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

डायल 112 की सरकारी गाड़ी में रील बनाने का वीडियो वायरल, उठे सवाल,

मुरैना जिले के थाना नगरा क्षेत्र में संचालित FRV-13 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि चालक रवि शर्मा सरकारी 112 वाहन में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरकारी वाहन में अपने परिचित लोगों को भी घुमाया जा रहा है।
इस वायरल वीडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अनुचित गतिविधियों को लेकर समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में यदि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी नियमों और अनुशासन के विपरीत माना जा सकता है।

फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि आरोप सही पाए �

डायल 112 की सरकारी गाड़ी में रील बनाने का वीडियो वायरल, उठे सवाल, मुरैना जिले के थाना नगरा क्षेत्र में संचालित FRV-13 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि चालक रवि शर्मा सरकारी 112 वाहन में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरकारी वाहन में अपने परिचित लोगों को भी घुमाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर अनुचित गतिविधियों को लेकर समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में यदि वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी नियमों और अनुशासन के विपरीत माना जा सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि आरोप सही पाए �

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी दर्दनाक, नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया; युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

मुरैना। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक 26 वर्षीय युवती के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। ग्वालियर निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि मुरैना निवासी शिवा परमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे मुरैना बुलाया। इसके बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के अनुसार, होटल में आरोपी शिवा परमार के साथ विक्की तोमर, कृष्णा श्रीवास, अभिषेक, अनुराग तोमर और रोहित श्रीवास भी मौजूद थे। युवती का आरोप है कि इन लोगों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

युवती ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी दर्दनाक, नौकरी का झांसा देकर होटल बुलाया; युवती ने दुष्कर्म का लगाया आरोप मुरैना। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक 26 वर्षीय युवती के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। ग्वालियर निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि मुरैना निवासी शिवा परमार ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे मुरैना बुलाया। इसके बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार, होटल में आरोपी शिवा परमार के साथ विक्की तोमर, कृष्णा श्रीवास, अभिषेक, अनुराग तोमर और रोहित श्रीवास भी मौजूद थे। युवती का आरोप है कि इन लोगों ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। युवती ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026

BJP सांसद कंगना रनौत के बदले सुर... #JPSC प्रोटेस्‍ट पर बोलीं- 'Gen-Z सच में तकलीफ झेल रहे' देखें! VIDEO
.
.
.
#breakingnewswala #KanganaRanaut #JharkhandProtest #BNWTV

BJP सांसद कंगना रनौत के बदले सुर... #JPSC प्रोटेस्‍ट पर बोलीं- 'Gen-Z सच में तकलीफ झेल रहे' देखें! VIDEO . . . #breakingnewswala #KanganaRanaut #JharkhandProtest #BNWTV

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 6, 2026