#बिजली_विभाग_वालों_जागो!
भरतपुर। सुरक्षा दावों की हवा निकालता बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। विजय नगर बरसों नगला में बीच रास्ते खुला पड़ा बिजली का ट्रांसफार्मर अब लोगों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन चुका है। मानसून के इस मौसम में जहां जमीन में करंट फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, वहीं विभाग की इस जानलेवा लापरवाही से स्थानीय निवासी, मासूम बच्चे और बेजुबान मवेशी हर पल मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। प्रशासनिक संवेदनहीनता का आलम यह है कि शिकायतों के बावजूद इस जानलेवा जाल को सुरक्षित जाली या कवर से ढका नहीं गया है। स्थानीय निवासी मोनू सिंह होडलिया सहित क्षेत्रवासियों का गुस्सा चरम पर है। बिजली विभाग की यह उदासीनता साफ दर्शाती है कि आमजन की सुरक्षा उनके लिए कोई प्राथमिकता नहीं है।