गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को मारुति वैन ने मारी टक्कर, एक महिला की मौत और दूसरी घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप सोमवार सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को मारुति वैन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जनपद बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के पिलखना निवासी गर्भवती महिला गीता पत्नी होराम की मौत हो गई। जबकि कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला मुंडा निवासी शालू पत्नी रामदास गंभीर रूप से घायल हो गई।