पिंड्रा: नाबालिग को घर से भागकर प्रेमी ने मंदिर में की शादी, पैसे खत्म होने पर लौटते समय कछवा रोड से हुआ गिरफ्तार
वाराणसी में मंगलवार को मिर्जामुराद थाना नाबालिग को घर से भगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग से प्रेम करता था और मंदिर में शादी किया, लेकिन पैसे समाप्त होने पर लौटते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।