बेरो: अधूरे पीएम आवास पर सख्ती, बीडीओ ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
Bero, Ranchi | Apr 9, 2026 चान्हो प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों पर प्रशासन सख्त हो गया है। बीडीओ वरुण कुमार ने लाभुकों को एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू करने का अंतिम निर्देश दिया है। चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के बाद कार्य शुरू नहीं होने पर संबंधित लाभुकों के खिलाफ FIR दर्ज कर राशि की रिकवरी की जाएगी। आवास कोऑर्डिनेटर हफेजुल रहमान ने बताया कि सभी को नोटिस जा