सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी में मनाया जन्मदिन, बच्चों संग बांटा भोजन
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर के ग्राम लटोरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मिलकर मनाया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, कविताएं सुनीं और हाथों से भोजन परोसा। इस मौके पर स्वच्छता और अच्छी आदतों का भी संदेश दिया गया।