गोपालगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर गोपालगंज में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले के मिंज स्टेडियम में आयोजित होने वाले अधिवेशन को लेकर बुधवार को दोपहर 3 बजे कार्यालय में व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख कार्यों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों व संभागों को दायित्व अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।