एकंगरसराय: हिलसा-एकंगरसराय रेलखंड पर रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
हिलसा-एकंगरसराय रेलखंड पर गुरुवार को पोल संख्या 30 के समीप एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटना की ओर जा रही 53234 पैसेंजर ट्रेन जैसे ही घटनास्थल के पास पहुंची, युवक अचानक पटरी पर सिर रखकर लेट गया। ट्रेन के अत्यधिक करीब आ जाने के कारण चालक को