भभुआ: भभुआ में महिला सिपाही से मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ ने कहा जांच जारी
Bhabua, Kaimur | Dec 23, 2025 भभुआ में महिला सिपाही से मारपीट मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज मंगलवार को 3 बजे भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि महिला सिपाही और आरोपी के बीच पहले से बातचीत होती रहती थी। दोनों एक ही इलाके के बताए जा रहे हैं। महिला सिपाही वर्तमान में भगवानपुर थाना में पदस्थापित है। वहीं गिरफ्तार आरोपी द्वारा खुद को आर्मी में कार्यरत बताया जा रहा है।