केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। विशेष स्वास्थ्य शिविर का वर्चअल शुभारंभ मुख्य न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर एवं न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल,उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर के द्वारा किया गया।