चम्पावत: अगले 24 घंटों में अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में चंपावत जिले में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने/ओलावृष्टि/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ तूफान आने की संभावना है।