चम्पावत: बैम्बू नर्सरी ग्रामीण आजीविका में महिला उद्यमियों को स्वरोजगार का नया अवसर प्रदान करेगी: प्रो. दुर्गेश पंत
चम्पावत में महिला उद्यमियों के लिए आयोजित बैम्बू नर्सरी डेवलपमेंट एण्ड मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज द्वितीय दिवस को वनलेख स्थित वन विभाग की नर्सरी में नर्सरी को विकसित करने और प्रबंधन करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रो.दुर्गेश पंत महानिदेशक ने अपने संदेश में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में नर्सरी विकसित करने और उसके प्रबंधन पर जोर दिया