चाईबासा: 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत लीगल लिटरेसी क्लब में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
लीगल लिटरेसी क्लब संत जेवियर उच्च विद्यालय लुपुंगगुटु में 90 दिवसीय विशेष गहन जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को पीएलवी सूरज कुमार ठाकुर ने जरूरी एवं महत्वपूर्ण कानूनी संबंधित बातों से अवगत कराया जिसमें उन्होंने बाल विवाह पर प्रकाश डाला और जानकारी दिया कि हमारे जिले में बाल विवाह एक बड़ी समस्या है।