नवाबगंज: रिछोला किफायतुल्लाह में दिनदहाड़े अधिवक्ता पर हमला, लहूलुहान होकर अस्पताल पहुंचे; गिरफ्तारी की मांग तेज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्लाह गांव में शुक्रवार सुबह अधिवक्ता दुर्ग पाल पर कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी ली