कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा (टीएल) बैठक में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समय पर जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी को आयोजन का नोडल अधिकारी बनाया गया।
बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं अन्य लंबित प्रकरणों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीस्टेक (किसान पंजीयन) और विकसित भारत "जी राम जी" योजना के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित सभी जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh
#GoodGovernance
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh