Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

गया टाउन सीडी ब्लॉक: गुरु पूर्णिमा पर गया के रामानुज मठ में 200 से अधिक शिष्यों ने ली दीक्षा

गया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मठों और मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। विष्णुपद क्षेत्र स्थित श्री रामानुज मठ में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 200 से अधिक शिष्यों को गुरु दीक्षा दी जाएगी, जबकि 40 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार होगा।

MORE NEWS

टिकारी SDM प्रवीण कुंदन औचक निरीक्षण में पहुंचे,
खुली सिस्टम की पोल ! 
​बच्चों से पूछा हाल, तो शौचालय में मिला ताला,
​फिर जो एसडीएम ने किया... देखकर उड़ जाएंगे होश!
#bdbiharjharkhand #SDM #tekari #viralvideo #GayaNews #BiharEducation #StudentProtest

टिकारी SDM प्रवीण कुंदन औचक निरीक्षण में पहुंचे, खुली सिस्टम की पोल ! ​बच्चों से पूछा हाल, तो शौचालय में मिला ताला, ​फिर जो एसडीएम ने किया... देखकर उड़ जाएंगे होश! #bdbiharjharkhand #SDM #tekari #viralvideo #GayaNews #BiharEducation #StudentProtest

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

'दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या हुई': डीलर संघ अध्यक्ष की पत्नी ने उठाए गंभीर सवाल, SSP को आवेदन देकर मृतक की बेटी ने CID/CBI जांच की मांग की, कहां- हमारे पिता को सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि किसी ने गला दबाकर मारा 

गया। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार को आवेदन देकर बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 की सीआईडी या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। 

उनका आरोप है कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जानी चाहिए। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि 16 जुलाई 2026 को उनके पति सुजीत कुमार पासवान किसी काम से निकले थे। दोपहर करीब 2:12 बजे उनकी बेटी की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी व्यक्ति से तीखी नोकझोंक होने की बात सुनाई दी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 

इसके बाद परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
परिजनों का आरोप है कि बाद में सूचना मिली कि सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित मृतक के पत्नी रेखा देवी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया था कि उनके पति की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी तथा रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट थी। उनका कहना है कि शरीर पर सड़क दुर्घटना जैसी अन्य गंभीर चोटों के निशान नहीं थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक की मोटरसाइकिल सड़क किनारे सही स्थिति में खड़ी मिली थी। यदि यह सड़क दुर्घटना होती, तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती। इसी आधार पर परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति थी, जिसमें बाइक सुरक्षित रही लेकिन सुजीत कुमार की मौत हो गई।
रेखा देवी ने यह भी कहा है कि उनके पति बेलागंज डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष थे और सामाजिक रूप से सक्रिय रहते थे। उनका आरोप है कि किसी पुरानी रंजिश या दुश्मनी के कारण उनके पति की हत्या की गई और बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

पीड़ित ने आवेदन में स्थानीय पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए इसे सीआईडी या सीबीआई को सौंपा जाए। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच होने पर ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा और वास्तविक दोषियों की पहचान हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस इस मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 के तहत जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और सीआईडी/सीबीआई जांच की मांग के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन के अगले कदम और जांच की दिशा पर टिकी हुई है।
#गयाजी 
#GayaPolice 
#LatestNews 
#gaya 
#CrimeNews 
#latestnewsindia
#मर्डर 
#बेलागंज 
GAYA Police 
Samrat Choudhary 
Bihar Police 
Vikas Vaibhav, IPS

'दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या हुई': डीलर संघ अध्यक्ष की पत्नी ने उठाए गंभीर सवाल, SSP को आवेदन देकर मृतक की बेटी ने CID/CBI जांच की मांग की, कहां- हमारे पिता को सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि किसी ने गला दबाकर मारा गया। गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पासवान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार को आवेदन देकर बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 की सीआईडी या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जानी चाहिए। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि 16 जुलाई 2026 को उनके पति सुजीत कुमार पासवान किसी काम से निकले थे। दोपहर करीब 2:12 बजे उनकी बेटी की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी व्यक्ति से तीखी नोकझोंक होने की बात सुनाई दी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। परिजनों का आरोप है कि बाद में सूचना मिली कि सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़ित मृतक के पत्नी रेखा देवी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया था कि उनके पति की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी तथा रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट थी। उनका कहना है कि शरीर पर सड़क दुर्घटना जैसी अन्य गंभीर चोटों के निशान नहीं थे, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक की मोटरसाइकिल सड़क किनारे सही स्थिति में खड़ी मिली थी। यदि यह सड़क दुर्घटना होती, तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती। इसी आधार पर परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति थी, जिसमें बाइक सुरक्षित रही लेकिन सुजीत कुमार की मौत हो गई। रेखा देवी ने यह भी कहा है कि उनके पति बेलागंज डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष थे और सामाजिक रूप से सक्रिय रहते थे। उनका आरोप है कि किसी पुरानी रंजिश या दुश्मनी के कारण उनके पति की हत्या की गई और बाद में घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पीड़ित ने आवेदन में स्थानीय पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए इसे सीआईडी या सीबीआई को सौंपा जाए। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच होने पर ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने आएगा और वास्तविक दोषियों की पहचान हो सकेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 477/26 के तहत जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और सीआईडी/सीबीआई जांच की मांग के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब सबकी नजर पुलिस प्रशासन के अगले कदम और जांच की दिशा पर टिकी हुई है। #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #gaya #CrimeNews #latestnewsindia #मर्डर #बेलागंज GAYA Police Samrat Choudhary Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

पितृ पक्ष मेला गया जी स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक व्यवस्था, विधानसभा अध्यक्ष, पुलिस कप्तान ने सुविधाओं का लिया जायजा रोजाना पहुंचेंगे एक लाख यात्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने क्या कुछ कहा व्यवस्था को लेकर सुनिए 
#गयाजी 
#GayaPolice 
#LatestNews 
#gaya 
#gayastation 
#बिहार 
#CrimeNews 
Dr. Prem Kumar 
District Administration, GAYA GAYA Police Jitan Ram Manjhi Samrat Choudhary

पितृ पक्ष मेला गया जी स्टेशन पर श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक व्यवस्था, विधानसभा अध्यक्ष, पुलिस कप्तान ने सुविधाओं का लिया जायजा रोजाना पहुंचेंगे एक लाख यात्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने क्या कुछ कहा व्यवस्था को लेकर सुनिए #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #gaya #gayastation #बिहार #CrimeNews Dr. Prem Kumar District Administration, GAYA GAYA Police Jitan Ram Manjhi Samrat Choudhary

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 1, 2026

पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं।

देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने रेलवे एवं संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, हाई-रिजोल्यूशन CCTV, हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम, व्हीलचेयर, साइनेज, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल टीम और 24×7 अनाउंसमेंट सिस्टम सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
CMO Bihar  Samrat Choudhary Dr. Prem Kumar  Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB,  Government of India   Ministry of Railways, Government of India  Ministry of Tourism, Government of India , DDNewsLive News18 Bihar 

#PitruPakshaMela2026 #Gaya #GayaRailwayStation #PindDaan #PilgrimSafety #SafeJourney #DistrictAdministrationGaya #Bihar #IncredibleIndia #Railway #PublicService #GayaDiaries

पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने रेलवे एवं संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, हाई-रिजोल्यूशन CCTV, हेल्प डेस्क, कंट्रोल रूम, व्हीलचेयर, साइनेज, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल टीम और 24×7 अनाउंसमेंट सिस्टम सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। CMO Bihar Samrat Choudhary Dr. Prem Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Railways, Government of India Ministry of Tourism, Government of India , DDNewsLive News18 Bihar #PitruPakshaMela2026 #Gaya #GayaRailwayStation #PindDaan #PilgrimSafety #SafeJourney #DistrictAdministrationGaya #Bihar #IncredibleIndia #Railway #PublicService #GayaDiaries

Gaya, Bihar | Jul 31, 2026

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार: पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट मामले में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण एसपी ने किया खुलासा

गया। गया जिले में पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े एक गंभीर मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का खुलासा ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को इमामगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री का आशीष कुमार ने अपहरण कर शेरघाटी के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि घटना के दो दिन बाद आरोपी पीड़िता को घर छोड़ने आया और इस दौरान उसने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन, आसूचना संकलन और विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी आशीष कुमार, निवासी पकड़ी गुड़िया, थाना इमामगंज, को गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तेज गति से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि अनुसंधान शीघ्र पूरा कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाए, ताकि त्वरित सुनवाई के माध्यम से दोषी को कानून के अनुरूप कठोर सजा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं, बच्चों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों से जुड़े अपराधों में गया पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही होगी।
#गयाजी 
#delhathana 
#बिहार 
#GayaPolice 
#gaya 
#CrimeNews 
#LatestNews

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार: पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट मामले में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण एसपी ने किया खुलासा गया। गया जिले में पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी अधिनियम से जुड़े एक गंभीर मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का खुलासा ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीण एसपी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को इमामगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री का आशीष कुमार ने अपहरण कर शेरघाटी के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी कहा गया कि घटना के दो दिन बाद आरोपी पीड़िता को घर छोड़ने आया और इस दौरान उसने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन, आसूचना संकलन और विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी आशीष कुमार, निवासी पकड़ी गुड़िया, थाना इमामगंज, को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तेज गति से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि अनुसंधान शीघ्र पूरा कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाए, ताकि त्वरित सुनवाई के माध्यम से दोषी को कानून के अनुरूप कठोर सजा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं, बच्चों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों से जुड़े अपराधों में गया पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और हर मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही होगी। #गयाजी #delhathana #बिहार #GayaPolice #gaya #CrimeNews #LatestNews

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 31, 2026