ऊंचाहार: धारूपुर मिर्जापुर एहारी गाँव में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के धारूपुर मिर्जापुर गाँव में बच्चों के विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई कर दी, गांव की रहने वाली इकरामुन निशा ने बताया कि, सोमवार की सुबह उनका पोता उनके खेत गया था, आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों ने गालीगलौज शुरू करते हुए, उसे पति मुंशी रजा व बेटे वसील अहमद को मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस जांच कर रही है।