हरसूद: सलमान पठान ने जनसुनवाई में गौ माता और बेजुबान पशुओं के लिए पानी की टंकी बनवाने की मांग की
Harsud, Khandwa | May 26, 2026 बीते कुछ दिनों से गौ माता की सेवा के लिए नगर के नागरिकों को जागृत करने में जुटे छनेरा निवासी सलमान पठान ने मंगलवार को नया हरसूद में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आहूत सुनवाई में पहुंचकर एसडीएम आरसी खतेडिया को एक आवेदन सौंप कर गौ माता एवं बेजुबान पशुओं के पीने के लिए पानी की टंकी बनवाने की मांग की।