सिरसागंज: अध्यापक नगर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचे के बल पर व्यापारी के कर्मचारी को बनाया निशाना, बाइक सवार बदमाश फरार
थाना सिरसागंज क्षेत्र के अध्यापक नगर में गली नंबर 5 पर सोमवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार एक बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये लूट लिए गए। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बैंक में नकदी जमा करने जा रहा था। पीड़ित के अनुसार वारदात में शामिल बदमाशों के साथ एक युवती भी थी।