औरैया: अयाना कस्बे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत, चार लोग घायल
अयाना कस्बे के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार 22 वर्षीय विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी अयाना पहुंचाया। मृतक की पहचान विकास पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक ते