कामां: जुरहरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार आरोपी गिरफ्तार
जुरहरा पुलिस और डीएसटी टीम ने एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप,15 बाइक के कटे हुए पार्ट्स,15 फर्जी नंबर प्लेट और बाइक काटने के औजार बरामद किए हैं।शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।