तरबगंज: वजीरगंज के चड़ौवा में कलयुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चडौवा में कलयुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां की पिटायी कर दी। मां माधुरी सिंह पत्नी लाल बहादुर सिंह ने बेटे व बहू के बिरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता के अनुसार परिवारिक विवाद को लेकर बेटा सूर्यभान सिंह बहू रीमा सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी।