तरबगंज: तरबगंज के कौचिहा में दरवाजे पर बंधी भैंस हुई चोरी, पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर
तरबगंज थानाक्षेत्र के कौँचिहा में दरवाजे पर बंधी भैंस चोरी हो गयी। रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित सत्य प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि रविवार भोर एक डीसीएम वाहन जाते हुए देखा गया है। उसे आशंका है उसी पर चोर भैंस को लादकर ले गए हैं।प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।